सिसवन प्रखंड के अंबेडकर सभागार में शुक्रवार को ग्यासपुर पंचयात से जीते उप मुखिया मुकेश कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह द्वारा दिलाई गई। आपको बताते चलें कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के ग्यासपुर से जीते मुखिया, सरपंच,पंच, वार्ड, जीते नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए बिहार में शराबबंदी कानून के पालन करने को लेकर भी प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई । मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद सिंह, बीसीओ रियाज अहमद,अंचलाधिकारी सतीश कुमार, प्रखंड नाजिर सुडु कुमार सिंह,अमावश मांझी चंद्रदीप सिंह,राजु तिवारी, विवेकानंद पांडेय सहित कई प्रखंड कर्मी मौजूद रहे।
0 Comments