गौरव बिहार

बगौरा में चोरो ने किया दुकानों में चोरी, दुकानदारों ने टायर जला कर पुलिस का किया विरोध




 सिवान/दरौंदा। थाना क्षेत्र के बगौरा पुरानी बाजार में अज्ञात चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया है. चोरो ने बगौरा पुरानी बाजार के धनन्जय प्रसाद की  दुकान से नगदी सहित करीब 10 हजार की सम्पति चोरी कर ली है. चोरी घटना के सम्बंध में दुकानदार धनन्जय कुमार प्रसाद ने बताया कि मैं अपनी दुकान में डीजल-पेट्रोल सहित छोटे-छोटे समान बेचता हूँ. प्रतिदिन की तरह मंगलवार को शाम में दुकान बंद कर घर चले गए. बुधवार की सुबह दुकान खोले तो देखा कि दुकान में से गल्ला में रखा नगदी सहित करीब 10 हजार की सम्पति चोरी कर ली गई है. चोर दुकान के पीछले दरवाजे के नीचे से मिट्टी खोदकर घुसे है. इधर घटना की सूचना मिलते ही एएसआई गिरीश कुमार घटना स्थल पर पहुंची और घटना स्थल से पुलिस तुरंत लौट गई. जिसके बाद दुकानदारों का गुस्सा फूट गया. जिसके बाद दुकानदारों ने दुकान के सामने टायर जलाकर अपना विरोध जताया.  इस दौरान करीब आधे घण्टे तक दरौंदा- मेहन्दार को जाने वाली सड़क पर आवागमन बाधित रहा. दुकानदार चोर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. इस दिनों पुरानी बाजार के दर्जन भर दुकानों में चोरी की गई है.

Post a Comment

0 Comments