पानापुर (सारण) पानापुर प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव अनुमंडल कार्यालय मढ़ौरा के सभागार में कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। वर्तमान प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी अपने पद को बरकरार रखते हुए दूसरी बार प्रखंड प्रमुख के कुर्सी पर कब्जा जमाने में सफल रही तो वही उपप्रमुख पद के लिए कुसुम देवी ने जीत दर्ज कराई। कुल पंद्रह समिति सदस्य वाले पानापुर प्रखंड प्रमुख पद के लिए पुष्पा देवी एवं शोभा देवी ने नामांकन दाखिल किया वोटिंग के बाद पुष्पा देवी को नौ वोट मिले जबकि शोभा देवी को छः वोट से ही संतोष करना परा। वही उपप्रमुख पद के लिए सीमा देवी एवं कुसुम देवी ने नामांकन दाखिल किया। कुसुम देवी को 12 मत प्राप्त हुए जबकि सीमा देवी को 3 मत मिले। इस प्रकार प्रखंड प्रमुख पद के लिए पुष्पा देवी एवं उपप्रमुख कुसुम देवी निर्वाचित घोषित की गई।