गौरव बिहार

उच्च विद्यालय धनौरा के प्रांगन मे मेधा छात्रवृति व ट्राफी के साथ हुआ कंबल वितरण का आयोजन।



छ्परा (सारण) गडखा प्रखंड के उच्च विद्यालय धनौरा के प्रांगन मे राधेश्याम सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से मेधा छात्रवृति व ट्राफी का वितरण राधेश्याम सिंह की पत्नी सावित्री सिंह व पुत्री सीता सिंह की स्मृति मे किया गया।छात्रवृति व कंबल वितरण राधेश्याम बाबू के पुत्र पटना उच्च न्यायालय के सेवा निवृत न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।ट्राफी व छात्रवृति गगणदेव नारायण सिंह उच्च विद्यालय धनौरा महंथ राम शरण दास उच्च विद्यालय नराॅव व उच्च विद्यालय डुमरी के 2021 मे तीनो विद्यालयो मे प्रथम द्वीतीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रो के बीच क्रमशः 2500,2100 एवं 1500 की राशि व ट्राफी का वितरण किया गया।प्रथम पुरस्कार उच्च विद्यालय नराव के चंदन कुमार द्वीतीय पुरस्कार नरांव के ही ज्योति कुमारी व तृतीय पुरस्कार उच्च विद्यालय डुमरी के सुरभी कुमारी को मिला।इस अवसर पर सैकडो छात्र-छात्राएं व गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्थानीय लोगो का कहना था कि मेधा छात्रवृति व पुरस्कार वितरण से हमारे जवार के बच्चो मे पिछले दो दशको से काफी प्रतिस्पर्धा बन गया है।

मेधा छात्रवृति सह कंबल वितरण समारोह मे छः पंचायतो के सैकडो निःशक्त व जरूरतमन्दो के बीच किया गया। विक्लांग व्यक्तियो को कंबल के साथ नकद राशि का वितरण किया गया ।इस समारोह मे पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायधीश के साथ ट्रस्ट के सचिव श्रीमती रंजना सिंह डौक्टर गणेश सिंह,डाक्टर वीरेन्द्र सिंह,पार्वती सिह,अधिवक्ता आदित्य सिह के अतिरिक्त पटना उच्च न्याय के कई वरीय अधिवक्ता व गणमान्य अतिथियो के अलावे कोठिया-नरांव मौजमपुर मुसेपुर,डुमरी व जुअरा पंचायत के दर्जनो गांवो के हजारो गणमान्य लोग व जन प्रतिनिधि  उपस्थित थे।कंबल वितरण समारोह के पश्चात सभी उपस्थित लोगों को भोजन कराकर विदा किया गया। इस

पावन कार्यक्रम के सफलता के लिए उपस्थित लोगो ने  भरी-भूरी प्रशंसा की।

Post a Comment

0 Comments