गौरव बिहार

आमरण अनशन पर बैठे मा-पुत्र की हालत चिंताजनक, पुत्र सिवान रेफर

 



दरौली, सिवान: तीयर पंचायत  के चुनाव मे हुए धांधली समेत विभिन्न विकास योजनाओं मे हुएं भ्रष्टाचार को लेकर विगत चार दिनों बैठे आमरण अनशन पर मां गायत्री देवी व बेटा अमित सिंह की हालत चिंताजनक होने लगी है। प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ है। हालांकि पुत्र  अमित सिंह की हालत चिंताजनक होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा रविवार को सिवान रेफर कर दिया गया है। वहीं आमरण अनशन पर बैठीं मां गायत्री देवी द्वारा प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया हैं। जानकारी हैं कि प्रखंड क्षेत्र तीयर गांव की गायत्री देवी व अपने पुत्र अमित सिंह के साथ  गत गुरुवार से प्रखंड सह अंचल परिसर मे आमरण अनशन पर बैठें हुए हैं। मां-बेटे का आरोप है कि तीयर पंचायत मे हुए पंचायत निर्वाचन चुनाव मे धांधली सहित तत्कालीन मुखिया सपना देवी द्वारा शिक्षक नियोजन  सहित विभिन्न विकास योजनाओं मे धांधली व भ्रस्टाचार किया गया है। उसी को जांच कराने को लेकर चार दिनों से मां-पुत्र आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। इस संबंध मे अंचलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मा-पुत्र के आमरण अनशन पर बैठने की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments