सोनपुर --सोनपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के नौडीहा में उस समय हाहाकार मच गया । जब भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने मंगलवार को बताया कि नौडीहा सैदपुर निवासी चंद्रभानु सिंह ने अपने जमीन पर उनके ही पाटीदार द्वारा जमीन हड़पने के नियत से उसे दखल- कब्जा करने की कोशिश कर रहा था । जहां चंद्रभानु सिंह ने पहलेजा ओपी में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई थी जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां पर किसी प्रकार की भूमि पर कार्य नहीं करने के लेकर दोनों पक्षों को सलाह देते हुए उस जमीन पर 144 लगाते हुए सोनपुर थाने में जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। इसी बीच जैसे ही चंद्रभानु सिंह को जानकारी मिली कि प्रभात कुमार ,नंदकिशोर सिंह ने भूमि पर कुछ कार्य कर रहा था इसी बीच चंद्रभानु सिंह ने वहां पहुंचकर रोकने की कोशिश की जिस पर नंदकिशोर सिंह, प्रभात कुमार ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी । इसी बीच अविनाश कुमार ,बिट्टू कुमार के साथ नंद किशोर सिंह की पत्नी अमला देवी ने पहुंचकर लाठी-डंडे तलवार से मारपीट करते हुए 3 लोगों को बुरी तरह से सोमवार को घायल कर दिया। घायल युवक चंद्र भूषण सिंह पिता दया निधान सिंह, निलेश कुमार पिता ध्यान विधान सिंह ,प्रवीण कुमार पिता करुणानिधान सिंह घर नौडीहा थाना सैदपुर के रहने वाला है। घायल अवस्था में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद पहलेजा ओपी में नामजद 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए 2 पुरुष एवं एक महिला को गिरफ्तार कर लिया ।
0 Comments