सोनपुर ---सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सोनपुर सीओ अनुज कुमार ने मृतक के आश्रितों को आपदा विभाग द्वारा ₹4 लाख रुपये का चेक 4 मृतक आश्रित को बुधवार को सौंपा । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर सीओ अनुज कुमार ने बताया कि रेखा देवी पति स्वर्गीय धीरज कुमार उम्र 23 वर्ष घर खरीका बरबीघा थाना सोनपुर के मृतक धीरज कुमार के कुआं में डूबने से मौत 7. 1.21 के हो गया था । मृतक आश्रित रेखा देवी को 4 लाख रुपये का चेक सौपा गया ।2-- सरिता देवी पति राजेश साह घर परमानंदपुर थाना नयागांव के पुत्र गोलू कुमार उम्र 8 वर्ष के 22. 1.21 को कुआं में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक के आश्रित मां सविता देवी को ₹4 लाख रुपये का चेक सौंपा गया 3--विना देवी पति स्व शिव नाथ गुप्ता घर रजिस्ट्री बाजार सोनपुर आदम मृतक स्वर्गीय शिवनाथ गुप्ता माही नदी में डूबने से 7.7.21 को मौत हो गई थी । मृतक स्वर्गीय शिवनाथ गुप्ता की पत्नी विना देवी को ₹4 लाख का चेक सौंपा गया 4--राधिका देवी पति संतोष राय घर सबलपुर चाहरम थाना सोनपुर के निवासी के पुत्र सन्नी कुमार उम्र 14 वर्ष जो गंगा नदी में डूबने से 16.9.20 को मौत हो गया था। मृतक के आश्रित मां राधिका देवी को ₹4 लाख का चेक सौंपा गया । सीओ अनुज कुमार ने बताया कि चार लोगों को 4 ₹4 का लाख का कुल 16 लाख रुपए का चेक वितरण किया गया।
0 Comments