विद्युत बकाया राशि रखने वाले विद्युत ,विधुत चोरी करने वाले के ऊपर लगातार होगी छापामारी--एसडीओ 


सोनपुर---सोनपुर विद्युत विभाग द्वारा लगातार विद्युत मीटर से छेड़छाड़ करने वाले ,विद्युत बकाया रकम रहने वाले ,विद्युत चोरी करने वाले वैसे लोगों को ऊपर छापामारी विद्युत विभाग के एसडीओ राघवेंद्र  प्रताप सिंह के निर्देश पर सोनपुर के कनीय विद्युत अभियंता हरे राम नारायण ने जैतीया में विद्युत विभाग के कर्मी सुनील कुमार ,बब्बन कुमार, तेजस्वी कुमार के साथ पहुंच कर छापामारी करते हुए 4 लोगों के विद्युत चोरी करते पकड़े जाने पर उनके ऊपर सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है । इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत कनीय अभियंता हरे राम नारायण ने मंगलवार को बताया कि जैतीया गांव में छापामारी की गई जहां छापामारी के दौरान विद्युत बकाया राशि रखे हुए वैसे 4 उपभोक्ताओं को बकाया राशि रखने के लेकर उसे विद्युत विच्छेद कर दी गई थी फिर भी तार के साथ छेड़छाड़ करते हुए विधुत का  उपयोग करते हुए पाए गए।  इनके ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है । उन्होंने कहा कि जैतीया गांव के सोना राय पिता नंदा राय के ऊपर 21039 रुपैया 2--प्रेम शाह पिता नंदा राय के ऊपर 32,233 रुपैया 3-सुदेश ठाकुर पिता नगीना ठाकुर के ऊपर ₹34304  4--सोनू कुमार पिता स्वर्गीय हरेंद्र ठाकुर के ऊपर ₹ 85940 का बकाया राशि व अर्थदंड लगाते हुए इनके ऊपर सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।