सोनपुर ---सोनपुर विद्युत विभाग की टीम ने लगातार नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में वैसे उपभोक्ता के ऊपर छापामारी कर रहा है । जिन उपभोक्ताओं ने विधुत चोरी कर रहे हैं एवं मीटर के तार के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं या विद्युत बकाया रखे हुए हैं वैसे उपभोक्ताओं के ऊपर छापामारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोनपुर नगर क्षेत्र के मीना बाजार एवं कल्याणपुर पंचायत के सेमरा गांव में विद्युत विभाग के टीम ने छापामारी करते हुए विद्युत बकाया राशि रखने वाले 40 उपभोक्ताओं के ऊपर विद्युत विच्छेद कर दी है । इस बात की जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता जयराम नारायण ने शनिवार को बताया कि नगर क्षेत्र के मीना बाजार एवं कल्याणपुर पंचायत के सेमरा गांव में बकाया राशि रखने वाले उपभोक्ताओं को विधुत विच्छेद कर दी गई है साथ ही उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है । उन्होंने कहा कि यह लगातार छापामारी अभियान चलाई जाएगी । इस खबर के सुनते ही क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले ,बकाया राशि रखने वाले या तार के साथ छेड़छाड़ करने वाले वैसे लोगों में हड़कंप मच गया है ।
0 Comments