मशरक (सारण):- प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी क्षोर पर अवस्थित जजौली गांव में हो रहे माँ शक्ति कल्याणी दुर्गा प्राण प्रतिष्ठतात्मक महायज्ञ को ले कलश यात्रा प्रखंड क्षेत्र सहित सीमावर्ती सिवान जिला के कई गाँवो को घूमते हुए बड़वाघाट घोघरी नदी पहुँचा। जहाँ पर आचार्य सुरेंद्र उपाध्याय जी के नेतृत्व में जलभरी का कार्य किया गया।  इसके पहले मन्दिर परिसर में विधिवत पूजा-पाठ करके कलश यात्रा प्रारंभ किया गया। आचार्य सुरेंद्र उपाध्याय जी ने बताया कि 11 नवम्बर 2016 को इस मंदिर का शिलान्यास का कार्य किया गया था उसके बाद से लगातार ग्रामीणों के अपार सहयोग से इस मंदिर का सुन्दरीकरण और सौंदर्यकरण का कार्य संभव हो सका। इस गांव समेत आसपास के हजारों-हजार भक्तो के द्वारा लगातार कई सालों से इस मंदिर के निर्माण के लिए  तन-मन-धन से आपार सहयोग किया जा रहा था। इन सब के सहयोग के बदौलत ही आज इस मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सम्भव हो रहा है। जल यात्रा में हाथी-घोड़ा,ढोल-नागरा, विभिन्न प्रकार की झांकी,डीजे,गाजे-बाजे शोभा बढ़ा रहे थे। भक्तो के द्वारा जय माता दी,हर हर महादेव,जय श्री राम,जय भोले,जय महादेव आदि नारे लगा रहे थे। मौके पर जजौली पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि महेश सिंह,कमिटी के सदस्य रामानंद सिंह,नवल सिंह,बृज सिंह,ललन सिंह,विजय सिंह,आचार्य पप्पू बाबा,वीरेंद्र बाबा,रवि बाबा,पं गोलू बाबा,पं प्रिंस मौनस आदि लोग मुख्य रूप से थे।