मशरक छपरा एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में रविवार की सुबह अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने पैदल टहल रहे शख्स को टक्कर मार दी जिसमें पैदल टहल रहे शख्स को गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा के द्वारा निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान हनुमानगंज गांव निवासी महंथ साह का 40 वर्षीय पुत्र रवि साह के रूप में हुई। निजी क्लीनिक में चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने प्राथमिक उपचार किया। भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सुबह में टहलने के लिए सड़क के किनारे चल रहे थें कि छपरा की तरफ से आ रहा बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। जिसमें यह घायल हो गया।
0 Comments