सोनपुर-- सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 11 में स्थित समाधि स्थलों का जीर्णोद्धार व शनिदेव  के मंदिर के निर्माण को लेकर मंगलवार के दिन बैठक हुई  । जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण लोग एकत्रित होकर इस समाधि स्थल जो वर्षों से जर्जर हालत में होने  के कारण ऐसे पुनः पुर्नजीवित करने के लेकर बैठक में चर्चा  हुई साथ ही इस स्थल पर  एक शनिदेव का मंदिर का निर्माण करने पर भी चर्चा हुई । इस बैठक के अध्यक्षता द्वारिका सिंह उर्फ चिरई सिंह ने की जबकि इस बैठक के संचालन मनोज प्रसाद श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सभा को संबोधित करता मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को समाधि स्थल का जीर्णोद्धार एवं शनिदेव के निर्माण के लेकर कई तरह के सुझाव दिए।  इस बैठक में नेताजी सुलभ सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनोज प्रसाद श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार चौरसिया ,सचिव विनय कुमार सिंह के साथ ग्रामीणों के प्रयास से इस समाधि स्थल का जीर्णोद्धार एवं शनिदेव के मंदिर के निर्माण को लेकर सर्वसम्मति से बैठक में सभी गांव के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों ने इस नेक कार्य के लिए नेताजी सुलभ सेवा संस्थान के सदस्यों को धन्यवाद दिया और इस कार्य को त्रीव गति से करने के लिए लोगों ने अपना- अपना सुझाव दिया। सभा को संबोधित करते हुए मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह वह धरती है जहां संत- महात्माओं ने अपना जिंदा समाधि देकर इस धरती को भाग्यशाली बना दिया। यह वह धरती है जो आज से 50 वर्ष पूर्व पहले दूर- दूर के पहलवानों ने आकर इस अखाड़ा में अपना दांवपेच खेलते हुए कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन में शामिल होकर अपने क्षेत्र ही नहीं जिला और राज्य में भी अपना नाम रोशन करते रहे । ऐसे में इस धरती को जीर्णोद्धार होना व मंदिर के निर्माण होना सभी ग्राम वासियों के सहयोग से ही पूर्ण होने की संभावना है । इस नेक काम करने के लिए सभी ग्राम वासियों को उन्होंने धन्यवाद दिया वही प्रिय नाथ सिंह ने कहा कि मंदिर के निर्माण और समाधि का जीर्णोद्धार होने से समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा कि अपने पूर्वजों एवं अपनी धरती को जीर्णोद्धार करना हर एक मानवता का परम कर्तव्य बनता है । ऐसे में सभी का सहयोग तन, मन ,धन से करें तो निश्चित ही हमारे पुरखों हमें आशीर्वाद देंगे जिससे समाज ग्राम के लोग प्रगति के शिखर पर पहुंचेंगे। इस बैठक में सभी लोगों ने अपनी अपनी वाणी से मंदिर के निर्माण और समाधि स्थल का जीर्णोद्धार की बातें की प्रशंसा करते हुए जल्द ही इस कार्य में लग जाने की अपील आम जनता से की । 

इस बैठक में उपस्थित रहे भरपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चुल्हन पासवान ,विश्वनाथ सिंह,शीलानाथ सिंह, शिवपूजन साह, यदुनंदन भगत, बलराम दास ,डॉ रंजीत सिंह , राजनाथ साह,संजीत कुमार (पत्रकार ) बमबम सिंह, सोनू सिंह ,बिगन पासवान,मिश्री पासवान , दीपक ठाकुर, सिंह ,अमरजीत सिंह, गणेश भगत,संजीत सिंह ,के साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।