सीवान/दरौंदा। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर पैंथर मोबाइल की टीम ने गस्त किया. जिला से आई पैंथर मोबाइल की टीम ने क्षेत्र में घूम कर अपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही है पीटीसी सुनील कुमार एवं पवन कुमार का कहना है कि क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियां बढ़ गई है जिसको देखते हुए सीवान पुलिस प्रशासन के तरफ से पैंथर मोबाइल टीम को दरौंदा में गस्त करने के लिए भेजी गई है. इस दौरान टीम के सदस्यों ने दरौंदा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, सभी कंपनी के एटीएम, स्थानीय बाजार, लीला साह का पोखरा, बगौरा, डीबी-चंचौरा के अलावे अन्य बाजारों पर स्थित बैंक एटीएम एवं अन्य भीड़ भाड़ इलाकों में गस्त कर अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी.
0 Comments