गौरव बिहार

सोनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु दर्जनों ट्रेनों के परिचालन/ठहराव कराने की मांग विधायक ने डीआरएम से की

 

सोनपुर


--सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर को लिखित आवेदन देकर सोनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु दर्जनों ट्रेनों के परिचालन/ठहराव कराने की मांग किया हैं।

सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने अपने दिए गए आवेदन में लिखा है कि सोनपुर एक ऐतिहासिक स्थल है। यहाँ विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र (सोनपुर मेला) लगता है, जहाँ देश- विदेश से बड़ी संख्या लोग आते हैं। वही स्टेशन के पास ही मंडल रेल प्रबंधक, कार्यालय है। सोनपुर में ही हरिहरनाथ मंदिर है, जहाँ दूसरे प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना- जाना लगा रहता है। इसके बावजूद सोनपुर स्टेशन से 16 से अधिक ट्रेनों का परिचालन/ठहराव बंद कर दिया गया हैं। जिससे सोनपुर क्षेत्र एवं दूसरे प्रदेशों से आने- जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं। साथ ही उन्होंने लिखा है कि अब तो कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो चुका है। जिस कारण से रेल मंत्रालय ने तो स्पेशल ट्रेनों के जगह पर सामान्य ट्रेनों का भी परिचालन कर दिया गया हैं।

विधायक श्री रामानुज ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए 18181/18182- टाटा छपड़ा एक्सप्रेस, 15231/15232- गोंदिया एक्सप्रेस, 15047/15048- पूर्वांचल एक्सप्रेस, 15909/14008- अवध आसाम, 14017/14018- सद्भावना एक्सप्रेस सहित कुल 16 ट्रेनों का परिचालन/ठहराव सुनिश्चित कराने बात अपने आवेदन में लिखी हैं।

Post a Comment

0 Comments