दाउदपुर सारण। दाउदपुर दुमदुमा गांव निवासी सह विवेकानंद ट्रस्ट के सचिव रत्नेश कुमार सिंह ने केंद्र के रेल मंत्री तथा महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को एक पत्र सौंपकर पूर्वोत्तर रेलखंड के सिवान से पटना राजधानी तक के लिए प्रतिदिन परिचालन होने वाली पैसिंजर ट्रेन की मांग की है। पत्र के द्वारा ट्रस्ट सचिव ने कहा है कि सिवान छपरा भाया पटना तक कि दैनिक यात्रियों को अबतक कोई गाड़ी नही मिलने से लोकल तथा स्थानीय स्टेशन से काफी कठिनायों का सामना करना पड़ता है। रत्नेश कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय मांगो के अनुसार इस आसाय पर एक पत्र स्थानीय सांसद के माध्यम को जोड़ते हुए माननीय रेलमंत्री दिल्ली को दिया गया है। आशा है महोदय जनता के इस अपील से निराश नही करेंगे।
0 Comments