सोनपुर--सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत नजरमीरा पंचायत भवन के प्रांगण में जीविका समूह के दीदियों की बैठक हुई । इस बात के जनकारी गुरुवार को देते हुए जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक अंकु प्रिया ने बतायी की इस बैठक में 17 ग्राम संगठन के जीविका दीदियों को प्रशिक्षण एवं मासिक प्रतिवेदन एवं ग्रेडिंग के आधार पर संगठन के सभी सीएम, भीआरपी,एमआरपी के सहमति एवं वोटिंग से संकुल संध का निर्माण किया गया । जिसका नाम शैलपुत्री जीविका महिला संकुल संघ रखा गया । इस बैठक में क्लस्टर 3 के अंतर्गत 8 पंचायत के जीविका समूह के महिला थी जिसमें भरपुरा ,जहांगीरपुर, नजर मीरा ,शाहपुर दियारा ,सबलपुर उत्तरी ,सबलपुर पश्चिमी ,सबलपुर मध्य ,सबलपुर पूर्वी पंचायत के जीविका समूह के महिला थी । सभी 8 पंचायत के संगठन के उपस्थिति में शैलपुत्री संकुल संघ का निर्माण किया गया जिसमें अध्यक्ष ,सचिव ,कोषाध्यक्ष का चयन किया गया । शैलपुत्री स्कूल संध निर्माण में क्षेत्रीय समन्वयक श्रीमती अंकू प्रिया के द्वारा जीविका दीदी को संकुल संध में उनकी भागीदारी और कर्तव्यों के बारे में उपस्थित 8 पंचायत के जीविका समूह के सीएम को जानकारी दी साथ ही सभी ग्राम संगठन के अध्यक्ष और सचिव के द्वारा 5 मेंबर का चुनाव किया गया जिसमें अंजू देवी ,सीमा देवी, रेखा देवी ,सविता देवी ,कविता देवी को अध्यक्ष ,सचिव, उप सचिव, अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस कार्यक्रम में सामुदायिक समन्वयक हिमांशु शेखर ,अनामिका कुमारी ,खुशबू कुमारी ,एमआरपी सोनी सिंह,भीआरपी भरपुरा नूरा खातुन, समीर कुमार सबलपुर, सीएम मेनिका,रिंकू,शारदा ने पूर्ण सहयोग किया वही शैलपुत्री ग्राम संगठन निर्माण में क्षेत्रीय समन्वयक अंकु प्रिया के द्वारा जीविका दीदियों को सकूल संध में उनकी भागीदारी और कर्तव्यों को बारे में बताया गया साथ ही जीविकोपार्जन के कई टिप्स देते हुए प्रिया ने सभी उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कही कि महिलाएं तभी आगे बढ़ सकती जब वह स्वयं आत्मनिर्भर बने और उन्हें सोच बदलने की जरूरत है । पढ़ लिख कर महिलाएं समाज में जागरूकता पैदा करते हुए सामाजिक कुरूतियों को दूर करने के लिए प्रयास करें और अधिक से अधिक महिला जीविका में जुड़ कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए बैंक द्वारा मिलने वाली ऋण को लेकर स्वयं स्वरोजगार अपनाते हुए आत्मनिर्भर बने जिससे समाज व परिवार के विकास संभव हो ।सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करें तभी महिलाएं आगे बढ़ेगी ।
0 Comments