सिवान/ दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के पासवान टोला, पूर्वी हड़सर एवं पश्चमी हड़सर गांव में बुधवार को दारौंदा एवं महराजगंज के कनीय अभियंता नीरज कुमार द्वारा छापेमारी की गई. इस दौरान पासवान टोला, पूर्वी एवं पश्चमी हड़सर गांव में दो दर्जन ऐसे लोग थे जिनके ऊपर हजारों रुपया का बिजली बिल बाकी है. बिजली बिल जमा नही करने वाले उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काट दिया गया. इसमें पहले देवी संतोष कुमार मांझी, रघुनाथ मांझी, दीनानाथ मांझी, संतोष शर्मा, कामेश्वर मिश्रा, सोना पति देवी, सुगान्ति देवी, रामेश्वर राम, मुसाफिर राम, सुगान्ति देवी, मतुरना देवी, मालती देवी, सुरेश साह के अलावे अन्य लोगो का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है. सुपरवाइजर बिपुल कुमार सिंह ने बताया कि अगर समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं होता है तो इन पर कानूनी कार्रवाई होगी. इस दौरान लाइनमैन ब्रजेश कुमार गुप्ता, रविन्द्र साह, दिलीप प्रसाद, अमरजीत राम, विकास कुमार, सतन प्रसाद मौजूद रहे.