
-कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री एवं सांसद पति को फूलमाला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
-मंगल पांडेय ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार मनोज सिंह को जीत हासिल कराने के लिए हर संभावित तथ्यों पर चर्चा किया।
दरौली, सिवान: बिहार विधान परिषद के चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही क्षेत्र में दलिय सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को भाजपा नेता और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दरौली डाक बंगला पर आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद करते हुए पार्टी समर्थित उम्मीदवार मनोज सिंह को जीत हासिल कराने के लिए चर्चा किया। वही जनसंवाद सभा को जदयू नेता अजय सिंह, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, जिला परिषद सदस्य उषा बैठा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, महाचंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, राहुल तिवारी, पूर्व विधायक रामायण माझी, ने भी संबोधित करते हुए मनोज सिंह को अधिक से अधिक प्रथम वरीयता के मतों से विजयी बनाने के लिए आह्वान किया । सभा का मंच संचालन जदयू नेता सह पैक्स अध्यक्ष राज किशोर सिंह उर्फ राजू भैया ने किया गया। इस अवसर पर जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री एवं जदयू नेता अजय सिंह को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद सभा में रामलक्षण कुशवाहा, सुनील पांडेय, दिलीप सिंह, तारक नाथ मिश्रा, अवध किशोर तिवारी, हृदयानंद पांडेय, विंध्याचल राय, उत्तम गोंड, रवि रंजन राय, दीनानाथ यादव, मनोज राम, भारतेंदु कुशवाहा, शैलेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र राय, मनोज दुबे, नंद किशोर ओझा, आदित्य सिंह, शैलेश सिंह, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे।
0 Comments