सारण जिले के सभी प्रखंडों में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के हक के लिए मैं विधानसभा के उच्च सदन में हमेशा आवाज बुलंद करता रहूंगा । उक्त बातें विधान परिषद के चुनाव में राजद के घोषित प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने मशरक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भ्रमण के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कहां। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के लिए तीन सूत्री मांगों का संकल्प लेकर मैं चुनावी समर में आया हूं। पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए वही उनके लिए पेंशन की भी व्यवस्था होनी चाहिए । माननीय का दर्जा मिलना चाहिए। उनके लिए भी स्वास्थ्य कार्ड की व्यवस्था होनी चाहिए एवं बीस लाख तक का इलाज मुफ्त होना चाहिए। इन मांगों को पूरा कराने के लिए मैं सदैव प्रयत्नशील रहूंगा। उन्होंने कहा कि वे हमेशा सबके सुख दुःख में शामिल होते हैं। ये सेवा भावना से राजनीति में आये हैं। इस बार सारण क्षेत्र में निकाय का चुनाव धनबल का नहीं बल्कि जनबल का होगा। पहले के जनप्रतिनिधि हवा हवाई काम में विश्वास करते थे।
0 Comments