गौरव बिहार

यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए दिव्यांग जनों ने अपना प्रपत्र किया जमा

3 पंचायत में कुल 97 दिव्यांगजनों ने अपना प्रपत्र किया जमा सोनपुर --सोनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन केंद्र में सोमवार को दिव्यांग जनों का यूडी आईडी कार्ड बनाने के लिए लगाए गए शिविर में दिव्यगजनों ने पहुँच कर अपना आवेदन पत्र सौपा । इस शिविर में दिव्यांगजनों के पुराने ऑफलाइन प्रमाण पत्र का ऑफलाइन करने के लिए आवेदन लिया गया । पूर्व के प्रमाण पत्र ऑफलाइन हो जाएगा तब आधार कार्ड को जैसे एक यूनिक आईडी कार्ड मिलेगा जिसमें लाभुक का पूरा नाम के साथ पूर्ण विवरण का जानकारी होगा । प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर सुदर्शन कुमार ने कहा कि शिविर में जो दिव्यांगजन अपने प्रमाण पत्र का ऑफलाइन से ऑनलाइन नहीं कराएंगे तो वह सरकारी लाभ से वंचित हो जाएंगे। सोमवार के प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांगजन प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे जहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी सुरेंद्र प्रसाद के साथ आईटी असिस्टेंट खालिद रशीद ,लक्ष्मी देवी, विकास मित्र आरती कुमारी दीपक कुमार ने आवेदन का सत्यापन किया । जिस आवेदन का कार्यपालक सहायक प्रकाश कुमार,पवन कुमार, दीप माला, यूडी आईडी के पोर्टल पर ऑफलाइन किया । प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सुदर्शन कुमार ने बताया कि सोमवार को 3 पंचायत के कुल 97 दिव्यगजनों ने अपना प्रपत्र जमा किया वही सोमवार के दिन रसुलपुर 46,गोपालपुर 26 डुमरी बुजुर्ग 25 कुल 97 दिव्यांग जनों का यूटीआईडी कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया गया ।

Post a Comment

0 Comments