हसनपुरा वरीय उपसमाहर्ता प्रियंका कुमारी ने बुधवार को हसनपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के स्थित आरटीपीएस काउंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने काउंटर पर खड़े आवेदकों से आरटीपीएस सेवा के बारे में पूछताछ की।इसके साथ हीं लंबित आवेदनों के बारे में विस्तृत जानकारी लिया।वहीं वेब केम, कार्यालय की जांच,जाति, आय,निवास,एलपीसी,दाखिल खारिज व सामाजिक सुरक्षा से संबंधित आवेदनों का अपडेट लिया गया।जिसमे सभी आवेदनों का निष्पादन पाया गया।साथ ही वरीय उपसमाहर्ता आरटीपीएस के कर्मियों से काफी संतुष्ट हुई। आवेदकों से पूछताछ में सभी आरटीपीएस के सेवा से संतुष्ट पाए गए।साथ ही वरीय उपसमाहर्ता ने आरटीपीएस काउंटर के बाहर लगा शेड अत्यंत जर्जर स्थिति को देख जल्द जल्द बनवाने को कहा।मौके पर आईटी असिस्टेंट प्रशांत कुमार,कार्यपाक सहायक अकीबुल हक, अवशेष कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह,विजय चौबे व संजीव कुमार सिंह आदि कर्मी मुस्तैद दिखे।
0 Comments