गौरव बिहार

जेपी सेतु के बजरंग चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का किया स्वागत

सोनपुर----सोनपुर जेपी सेतु के बजरंग चौक पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला व अंग बस्त्र पहनाकर गुरुवार को भव्य स्वागत किया । उपमुख्यमंत्री ने सारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियो से छपरा स्थित सिटि गार्डेन मे संवाद कार्यक्रम मे एम एल सी एनडीए के उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह के पक्ष मे आयोजित कार्यक्र मे भाग लेने हेतू पटना से छपरा जाने के क्रम मे सोनपुर स्थित बजरंग चौक के समीप सोनपुर सदर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विमल कुमार चौरसिया के नेतृत्व मे भाजपा कार्य कर्ताओ द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व बिहार सरकार के उपमुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद का भव्य स्वागत किया । इस मौके पर सोनपुर बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार , सोनपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पशुपति साह, भाजपा पश्चिमी मंडल के मंडल महामन्त्री रवि रंजन सिंह सोनु सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments