छपरा/एकमा। प्रखंड क्षेत्र के आदर्श विद्यार्थी कोचिंग सेंटर चैनवा ने जिला में अपना परचम लहराया है। बता दे कि मैट्रिक परीक्षा में कोचिंग के 90 फीसदी रिजल्ट दिया है अधिकतर छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास है. द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी से बहुत कम विद्यार्थी का रिजल्ट है. इसमे जुली कुमारी ने 393 अंक लाया है. वही निक्की कुमारी 323 अंक लायी है. रूबी कुमारी 340 अंक लायी है. काजल कुमारी 300 अंग लायी है. शिक्षक मंटू कुमार ने बताया कि बच्चो से संपर्क नही होने से तथा वेबसाइट स्लो चलने से छात्रों के परीक्षाफल की जानकारी नही हो रही है. इन छात्रों को परिजनों ने मिठाई खिला कर अच्छे अंक लाने पर बधाई दिया है. पूर्व में इंटर के परीक्षा में भी इस कोचिंग के अधिकतर छात्रों अब्बल अंग लाया था. शिक्षक विकास धमाका (गीतकार) एवं अमित कुमार, छोटू कुमार, अंजली कुमारी साह, रानी कुमारी सिंह ने बच्चो को आशीर्वाद दिया.
0 Comments