गौरव बिहार

पैक्स एवं बुनकर सहयोग समिति की चुनाव को लेकर हुई बैठक

● 12 अप्रैल 2022 को होगा मतदान एवं मतगणना सीवान/दारौंदा : प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत में पैक्स चुनाव का होना है. इसके लिए पूर्व में ही अधिसूचना जारी कर दिया गया है. पैक्स चुनाव एवं बुनकर सहयोग समिति के नामांकन 28 मार्च एवं 29 मार्च 2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 3:00 अपराहन तक होगा. वही सविक्षा की तिथि 30 मार्च एवं 31 मार्च 2022 को 11:00 बजे से 3:00 बजे तक होगा. अभ्यार्थीता वापसी या प्रतीक आवंटन की तिथि 02 अप्रैल 2022 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 अपराह्न तक होगा. मतदान 12 अप्रैल 2022 को सुबह 7:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा. वही मतगणना 12 अप्रैल 2022 को ही तुरंत मतदान के बाद हो जाएगा. बता दें कि मतदाता सूचि का अंतिम प्रकाशन 25 फरवरी को हुआ था. इस संबंध में सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रखंड के बगौरा एवं रामसापुर पंचायत में पैक्स चुनाव होगा है. वही दो पंचायत में तीन बुनकर सहयोग समिति का भी चुनाव होना है. इसमे दो पंचायत बालबंगरा एवं रामसापुर शामिल है. तीन बुनकर सहयोग समिति खिलाफत बुनकर सहयोग समिति, बिहार गोल्डेन सहयोग समिति एवं गुलमोहर आर्ट शिल्क बुनकर सहयोग समिति है. रामसापुर पंचायत के भाऊ छपरा में बिहार गोल्डेन सहयोग समिति का चुनाव होगा. वहीं बालबंगरा पंचायत के बेलदारी टोला में गुलमोहर आर्ट सिल्क बुनकर सहयोग समिति एवं खिलाफत बुनकर सहयोग समिति का चुनाव होगा. इन दोनों पद पैक्स एवं बुनकर सहयोग समिति के चुनाव के लिए मतदाता सूचि का प्रकाशन का।प्रकाशन पूर्व में हो गया है. बीडीओ ने दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 28 मार्च एवं 29 मार्च को नामांकन होगा. इसके लिए तैयारियां चल रही है. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी श्री राम सुमन, भ्रमणशील पशु चिकित्सक सह निर्वाची पदाधिकारी दिनेश कुमार शर्मा, कृषि समन्वयक सह निर्वाची पदाधिकारी रामप्रीत कुमार गुप्ता, संजय कुमार चौरसिया, अजय कुमार, नन्द किशोर, शशिरंजन कुमार इत्यादि मौजूद रहे.

Post a Comment

0 Comments