गौरव बिहार

एमओ ने पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण

सीवान/ दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के कोड़ारी कला एवं हड़सर पंचायत का प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमूल्य नलिन ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमूल्य नलिन ने कहा कि निरीक्षण के क्रम में पीडीएस दुकानों का रख रखाव समय से राशनकार्ड धारियों को राशन वितरण तथा स्टॉक की जांच की गई. जांच में के.टी भरौली, दवन छपरा, डुमरी, कोड़ारी काला, दर्शनी इत्यादि पीडीएस दुकान का निरीक्षण की किया. सभी पीडीएस डीलर को निर्देश दिया गया कि वह किसी भी प्रकार के कार्य में लापरवाही न करें.सरकार द्वारा जिस निर्धारित दर एवं मात्रा में राशन का वितरण करना है उसी दर पर करें. कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

Post a Comment

0 Comments