
प्रचार- प्रसार के कमी होने के कारण वंचित रह गए स्वास्थ मेला से ग्रामीण
सोनपुर---सोनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के प्रागंण में "स्वस्थ बिहार ,समृद्ध बिहार "योजना के तहत प्रखंड स्वास्थय मेला का आयोजन मंगलवार को किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। स्वास्थ्य मेला में सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ,डीसीएलआर अखिलेश कुमार ,सीडीपीओ शविना अहमद, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण किया । निरीक्षण के पश्चात उन्होंने लगाए गए मेले का सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से अनेक तरह की बीमारी से ग्रसित लोगो के जाँच पड़ताल से रोगों को सही ईलाज हो सकती हैं । प्रखंड स्वास्थ मेला उद्घाटन के मौके पर अस्पताल के प्रभारी दिलीप कुमार, डॉ हरिशंकर चौधरी, स्वास्थ प्रबन्धक रवीश कुमार ,अस्पताल प्रबन्धक मृत्युंजय पांडये , डा. राज किशोर राय, डॉ संदीप कुमार ,डॉ सत्येंद्र कुमार ,डॉ अशोक कुमार, डॉ अश्वनी कुमार ,डॉ राकेश अमन, डॉक्टर सौम्या ,डॉ प्रियंका ,डॉक्टर रेणु ,डॉ पूनम, डॉक्टर प्रतिमा सिंह अन्य डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने विधायक को स्वागत किया। उद्घाटन के पश्चात विधायक ने लगाए गए विभिन्न रोगों के स्टॉल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित डॉक्टर एवं कर्मियों को सलाह दिए कि मानव की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा होती है। हम कितना बेहतर मरीजों को सेवा व सहायता करें जिससे हमारे मान सम्मान मिले इसके लिए सदैव चिंतन करने की जरूरत है । स्वास्थ मेले में ग्रामीण क्षेत्र से दर्जनो की संख्या में लोग पहुचे हुए थे जहां इस दौरान कई लोग का बीपी, सुगर,कालाजार,मलेरिया, अनिमिया, आंख, कान, कोरोना जाँच, परिवार नियोजन संवंधित जनकारी साथ ही स्वास्थ मेला में आने वाले लोग जो वैक्सीन से वंचित है या दूसरे डोज नही लिए उन्हें वैक्सीन दी गयी साथ ही वैसे लोग जो बीमारी के चपेट में है उन्हें जांच कर उचित परामर्श दिया गया। मेले में स्वास्थ्य कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया वही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने यह भी कहा कि लगाए गए स्वास्थ मेला में लोगों को और बेहतर सुविधा व स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे दुरुस्त करें जिससे लोग सुविधा से वंचित ना हो इसके लेकर और पहल करने की जरूरत है ।
यादव ने यह भी कहा कि सोनपुर अनुमंडल में सबसे बड़ी समस्या यहाँ के लोगो के यह है कि यहां पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था नही रहने के कारण यहां से 65 किलोमीटर दूर छपरा मुख्यालय भेजने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है या तो
वैशाली डीएम से पोस्टमार्टम कराने के लिए आग्रह करना पड़ता है । पोस्टमार्टम कराने के लिए मुख्यालय जाने में सड़क मार्ग जर्जर हालत में है आये दिन सड़क मार्ग जाम लगी रहती हैं । उन्होंने कहा कि इस समस्या को मैंने विधानसभा में भी रखा था जहां विधानसभा से यह बात आई कि जिला में ही पोस्टमार्टम बनता है तो मैं सरकार से मांग करता हूं कि जब 3 -4 प्रखंड को मिलाकर जिला बनाया जा सकता है तो सोनपुर तो जिला बनने के लिए हर शर्त को पूरा करता है इसे जिला बनाया जा सकता है जिससे यहां के लोगों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े वही अनुमंडल अस्पताल में मरींजों को वेहतर सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए सरकार को पहल करनी चाहिए जिससे छोटी -छोटी बीमारियों से ग्रसित मरीजो को पटना,छपरा या अन्य जिलों में नही जा सके ।
वही अनुमंडलीय अस्पताल प्रभारी डा. दिलीप कुमार व पूर्व प्रभारी डॉ हरिशंकर चौधरी ने कहा कि सरकार सभी लोगों को बेहत्तर चिकित्सा व सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अनेको प्रकार की योजनाएं चला रही। जन जगरूकता के अभाव के कारण आम आदमी इसका समुचित लाभ नही ले पा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार के आदेशानुसार स्वास्थ्य मेला का आयोजना किया गया है।इस मेले में आये लोगो के जाँच के दौरान कोई भी बिमारी समय रहते पकड़ में आ जाए तो उस बीमारी को कम किया जा सकता या खत्म किया जा सकता है। इसलिये समय समय पर स्वास्थ कैम्प लगाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है । इसके लिए समाज के सभी लोग जागरुक हो। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत विभिन्न सेवाओं के बारे बारिकी से जानकारी देते हुए इससे लाभ उठाने का भी आह्वान किया।
प्रखंड स्वास्थ्य मेला में कई ग्रामीणों ने बताया कि प्रचार- प्रसार नहीं होने के कारण लगाए गए मेले में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले लोगों इस सुविधा से वंचित हो गए हैं । स्थानीय अस्पताल के कर्मी अगर इसे प्रचार प्रसार करते तो निश्चित ही भारी संख्या में लोग यहां पहुंचते लेकिन यह मेला सिर्फ खानापूर्ति की गई है । वही दूसरी ओर आशा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए मीडिया को बतायी कि यह मेला में जिस तरह से सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल के वरीय अधिकारी कार्य लेते हैं उसके अनुसार उन्हें न तो मान- सम्मान देते हैं न ही उन्हें सही से पैसे देते हैं । यहां तक कि लगाए गए स्वास्थ मेले मे इतनी बड़ी गर्मी में कहीं ऊंचे लोगों को ठंडे ,नास्ते का प्रबंध किया गया था लेकिन आशा कर्मियों को पानी के लिए भी मोहताज थे ।
इस मौके पर सवास्थ्य कर्मी बालेश्वर सिंह, नवल किशोर,मानवेन्द्र,अभिषेक,विकास, संतोष,प्रिंस,मालती ,प्रभावती के अलावे दर्जनो की संख्या में स्वास्थ्यकर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।
0 Comments