बनियापुर (सारण) भारत के सविधान के रचनाकर,भारत रत्न बाबा साहेब डा भीम राव की जयंती प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों सहित कई समाजिक संगठनों द्वारा समारोहपूर्ण मनाया गया। बनियपुर मध्य विद्यालय बालक मे परिवर्तनकारी जिला प्रारम्भिक संघ के अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर विनोद राय इंद्रजीत महतो संजय यदाव की उपस्थिति मे बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।मध्य विद्यालय पैगबरपुर मे नाजिर हुसैन राजकीय बुनियादी विद्यालय बलुआ मे मधुमाला कुमारी कन्या मध्य विद्यालय बनियापुर मे मोहम्मद जलालुद्दीन मध्य विद्यालय सतुआ मे राजेश्वर प्रसाद मध्य विद्यालय पीठौरी ने प्रदीप कुमार मध्य बनियापुर सरेया मे राजीव पाठक सहित सभी विद्यालयों मे बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम् से मनाई गयी।
0 Comments