गौरव बिहार

माले कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

। पानापुर(सारण) प्रखंड के भोरहा गांव में शुक्रवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 53वां स्थापना दिवस मनाया .भोरहा पंचायत की पूर्व मुखिया पासपति देवी ने पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की .इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला कमिटी के सचिव सभापति राय ने कहा कि समाज के दबे कुचले लोगो  ,मजदूरों ,गरीबो एवं अभिवंचित वर्ग के  लोगो को न्याय दिलाने एवं उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए  इस पार्टी की स्थापना हुई थी . इस लड़ाई में पार्टी के कितने नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गवां दी लेकिन सामंती ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई हमेशा जारी  रही . उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी के मूल सिद्धांतों पर अडिग रहें .इस मौके पर  नागेंद्र कुशवाहा ,लगन राम ,करीम अंसारी ,रवींद्र मांझी ,सुशील पांडेय सहित अन्य माले कार्यकर्ता उपस्थित थे .

Post a Comment

0 Comments