अमनौर(सारन)मंत्री के लोभ में पसुपति पारस अपने ही घर को नीलाम कर दिया,जिनके नाम पर सत्ता का सुख भोग रहे है उनके पुत्र को घर से निकलवाकर एक शब्द नही बोले , देश रत्न बाबा साहब की मूर्ति आम मूर्ति की तरह फेका कर अपमानित किया गया है प्रदेश के लोगो ने सब देखा है,इसका जबाब जनता देगी और बिहार के अगला मुख्यमंत्री चिराग होंगे।उक्त बातें रविवार को लोजपा के प्रधान महासचिव संजय पासवान अमनौर के पैग़ा शेखपुरा बिद्यालय परिसर में आयोजित डॉ भीम राव अंबेडकर व वीर चौहरमल के जयंती समारोह के औसर पर कही।उन्होंने कहा कि चिराज संकट से गुजर रहे है,सरकार के लोग हर कदम कदम कर बुरी नजर गड़ाए हुए है,इन्हें सहयोग की जरूरत है,आप सभी से आग्रह है कि चिराग पासवान को सहयोग करे,आने वाले समय मे बिहार के अगला मुख्यमंत्री चिराग होंगे।उन्होंने कहा कि देश में गरीबो को आज फ्री अनाज,हाथों हाथ मोबाइल दिख रहा है यह स्व राम विलास पश्वान की कृति है,वे  देश के गरीबो,असहायों दलितों के  मसीहा व,समरस समाज के पक्षधर थे।लोजपा नेता टूना सिंह व सन्तुजय कुमार ने कहा बाबा साहब शिक्षा व समाज के प्रवर्तक थे,उन्ही के कृपा से देश मजबूत है,आज समाज एक मंच पर खड़ा है।इसके पूर्व आये अतिथियो ने महात्मा बुद्ध,बाबा साहब,व चौहरमल के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजिल अर्पित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव चरण मांझी व मंचसंचालन राज देव मांझी ने किया।इस मौके पर कमिटी के सदस्य चंद्रमा मांझी,शिव नारायण मांझी,मंजय मांझी,साहेब मांझी,शिव प्रसाद मांझी ने आये अतिथियो को फूल व अंगवस्त्र प्रदान कर समानित किया।इस मौके पर राष्ट्रपति पुरष्कृत राम चरन मांझी,लोजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह,वर्षा सिंह,मुखिया सतेंद्र सिंह,अनामिका पश्वान,नंद किशोर मांझी,लोजपा प्रधान सचिव परसा,लोजपा नेता प्रमोद सिंह,बिमल सिंह पूर्व जिला पार्षद बिकर्मा मांझी, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था।