दरौली, सिवान: उत्कर्ष कुमार सैनिक स्कूल गोपालगंज मे वर्ग छह मे नामांकन के लिए क्वालीफाई कर अपने प्रखंड सहित जिले का नाम रौशन किया। उत्कर्ष कुमार दरौली प्रखंड के दोन गांव के संजय सिंह का पुत्र बताया जा रहा है। उत्कर्ष कुमार सैनिक स्कूल मे वर्ष 2022-23 मे वर्ग छह मे नामांकन के लिए गत जनवरी माह हुए परीक्षा मे शामिल हुआ था। जिसके बाद उत्कर्ष कुमार होम स्टेट जनरल मे परीक्षा क्वालीफाई कर लिया। पिता संजय सिंह ने बताया कि मेरी इच्छा हैं कि मेरा पुत्र सैनिक स्कूल से पढ़ाई कर सेना मे अधिकारी बन देश की सेवा करें। उत्कर्ष के इस सफलता से माता सोनी कुमारी, दादा बच्चा प्रसाद सिंह, दादी लक्ष्मी देवी, दीदी गरिमा सिंह,चाचा दीपक कुमार, विनय भारती राजू सिंह द्वारा खुशी व्यक्त किया गया।
0 Comments