गौरव बिहार

पोखर में डूब कर युवक की हुई मौत,परिजनों में मची चीखपुकार

दाउदपुर सारण। स्थानीय थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव के एक युवक की गुरुवार की सुबह पोखरा में डूब कर मौत हो गयी। परिजनों में मचा कोहराम। मृत युवक जैतपुर गांव के नोनिया टोली निवासी बुद्धू महतो का 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार महतो बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह की बताई जाती है जब वह शौच करने के लिए गया था शौच के बाद वह घर के समीप स्थित पोखरा के बीचों-बीच बने पुल की रेलिंग पर बैठा था तभी नीद की झपकी आने के दौरान पानी व जलकुंभी से भरे पोखरा में डूब गया। हालांकि घटना की जानकारी तब हुई जब किसी ग्रामीण ने मछली मारने के लिए जाल लेकर पोखरा में घुसा तभी अचानक उसके हाथ से मृत युवक के शरीर से स्पर्श हुआ। जिसे देख उक्त ग्रामीण ने शोर मचाया जिसे सुन बड़ी संख्या में लोग उक्त स्थान पर पहुँच कर काफी मशक्कत के बाद लोगो ने दीपक को पोखरा से बाहर निकाला। पोखरा से बाहर निकालने के बाद स्थानीय चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गया। घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि दीपक सुबह में उठ कर शौच करने गया था शौच के बाद पोखरा में स्थित पुल की रेलिंग पर संभवत बैठा था इसी दौरान वह हादसा का शिकार हो गया और रेलिंग से निचे जलकुंभी से भरे गहरे पानी मे डूब गया। जिसकी जानकारी किसी को नही हुई। बाद में मछली मारने के दौरान घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने दाउदपुर थाना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृतक दीपक दो सप्ताह पूर्व बैंगलोर से गांव आया था। वह दो भाइयों में छोटा था। वह बैंगलोर में काम करता था। दीपक की असामयिक मौत होने से माँ चंद्रावती देवी,पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना है। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक एक होनहार लड़का था।उससे परिवार को काफी उम्मीद थी पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। वही पिता कपड़े के फेरी का काम करते है। परिवार की माली हालत भी ठीक नही है। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दूधनाथ राम ,मनी सिंह ,परमात्मा तिवारी ,अरुण राय , हरण प्रसाद साह, सतन महतो आदि लोगो ने पहुँच शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बढ़ाया।

Post a Comment

0 Comments