सीवान/दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के रामसापुर पंचायत के सवान विग्रह गांव स्थित काली स्थान पर गुरुवार की दोपहर में काली स्थान के प्रांगण में होने वाले पीसीसी कार्य का दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने फीता काटकर शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत योजना है. छह लाख छासठ हजार छह सौ रुपये की लागत से निर्माण होगा. व्यास सिंह ने बताया कि ग्रामीण एवं प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर सिंह के देख रेख में कार्य कराया जाएगा. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंटू तिवारी, सुमित सिंह, मनीष सिंह, रंजीत सिंह, खलीफा गिरि, चुन्नू सिंह, चंद्रदेव यादव, जयराम पांडेय, जगदीश पांडेय, योगेंद्र पांडेय उर्फ भूखल बाबा,संतोष पांडेय,मुन्ना सिंह, अजय सिंह, उमेश सिंह, मुखिया रामकृष्ण सिंह उर्फ काका, कपिलदेव सिंह, अनिल सिंह, पिंटू सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, मृत्युंजय सिंह, सुजीत शर्मा,राजीव कुमार भारती के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे.
0 Comments