गौरव बिहार

बिजली की शर्ट सर्किट से गेंहू के फसल जलकर राख

सीवान/दरौंदा: प्रखंड के पकवलिया पंचायत के शेरपुर गांव में शनिवार की शाम में बिजली के ट्रांसफार्मर के पास से शर्ट सर्किट करने से निकली चिंगारी से गेंहू के फसल में आग लग गई. जिसमे एक बीघा से अधिक गेंहू के फसल जल कर राख हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शेरपुर गांव में बिजली ट्रांसफार्मर से निकली आग से पास की गेंहू की फसल में आग लग गई. आग की लपटें तेज थी. फसल में लगी आग को बुझाने के लिए लोहा ने काफी प्रयास किया. लेकिन पछुवा हवा तेज होने के कारण आग पर काबू पाना काफी मुश्किल रहा. अंत में ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू नहीं पाया गया तो देखते ही देखते एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज एवं अंचलाधिकारी दिनानानाथ कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामला की जांच किया. आग लगी में शेरपुर के ध्रुप नारायण सिंह, पूर्वी टोला धनौती के सुभक महतो, लगन महतो का फसल जल कर राख हो गई है.

Post a Comment

0 Comments