बनियापुर (सारण ) स्थानीय थाना क्षेत्र के बज़ार भिट्ठी गाव मे शौच को गए युवक ने वृक्ष से फासी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है। घटना के संबंध मे बताया गया कि सुरेंद्र महतो का 20 वर्षीय् पुत्र अंगद कुमार घर से शौच करने जाने कि बात कह निकला था,जिसके बाद दो घंटे बीतने के बाद परिजनों ने खोजबीन किया।जिसके बाद् के थोड़ी दूरी पर सिरीश के पेड़ पर लटकता शव देखा गया ,जिसके बाद परिजनों मे मातम छा गया।घटना कि सूचना पर थानाध्यक्ष अमितेश कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना का पंचानामा करते शव को पोस्टमाटम के लिए छपरा भेज दिया।वही मृतक के चाचा नागेंद्र महतो के ब्यान् पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।जिसमे मृतक को मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है।घटना से परिजनों मे मातम छाया हुआ है।