गौरव बिहार

समाजसेवी मदन गोपाल को दी गई श्रद्धांजलि

सोनपुर---सोनपुर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के बभनटोली निवासी स्वर्गीय मदन गोपाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि उनके पौत्र चंदन कुमार के नेतृत्व में अपने निवास स्थान बभनटोली में मनाई गई श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे प्रोफेसर चन्दभूषण तिवारी, शम्भु शर्मा (भूतपूर्व डाक बाबू ),मुखिया दिनेश कुमार राय, पूर्व मुखिया दीपक शर्मा, विरेन्द्र शर्मा,अजय शर्मा, मुकेश शर्मा, कौशल किशोर श्रीवास्तव, रामनवमी शर्मा,दीपक श्रीवास्तव, श्रीभगवान सिंह, वार्ड 6 के वार्ड सदस्य अभिषेक कूमार, स्थानीय समाजसेवी लालबाबू पटेल जी ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी । दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उनके पौत्र चंदन कुमार शर्मा द्वारा शांति भोज का आयोजन किया गया । इस मौके पर पटेल ने कहा कि मदन बाबू बहुत ही मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे सभी के दुःख सुख में शामिल हुआं करते थे। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी आगंतुकों व अन्य लोगों ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Post a Comment

0 Comments