गौरव बिहार

बच्चों के साथ मवेशियों की होती है स्कूल में पढ़ाई वीडियो हुआ वायरल

माझी सारण। मांझी प्रखंड क्षेत्र के सोशल मीडिया ग्रुप में इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि स्कूल में बच्चों के साथ मवेशी भी बैठे हुए हैं।यह वीडियो माझी प्रखंड क्षेत्र के बरेजा पंचायत के सरकारी स्कूल की बताई जा रही है। वायरल बताया जा रहा है कि मांझी प्रखंड प्रमुख कमला देवी द्वारा सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान स्कूल में बच्चों के साथ मवेशियों को बैठ बैठा देख प्रखंड प्रमुख शिक्षकों पर भड़क गई तथा शिक्षकों की जमकर क्लास लगाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल हो रहा है। इस संदर्भ में मांझी प्रखंड प्रमुख कमला देवी ने बताया कि उनके द्वारा स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया तो स्कूलों में बच्चों के साथ मवेशी दिखाई दिए उन्हों ने कहा कि हमे समझ में नहीं आ रहा था कि शिक्षक मवेशियों को पढ़ा रहे हैं कि बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वहीं बच्चों को मिलने वाले मध्यान भोजन मीनू के अनुसार नहीं दिए गए थे जिसकी शिकायत उनके द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को की गई।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी ने बताया कि मामले को लेकर उनकी स्कूल के प्रधानाचार्य से बात हुई है तथा व्यवस्था को सुधार करने का निर्देश दिया गया है। अगर व्यवस्था में सुधार नहीं होती है तो विधि सम्मत शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments