गौरव बिहार

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जापुर के प्रांगण में खुले कुआं के रहने से कभी भी हो सकती बड़ी हादसा

सोनपुर ---सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जापुर स्कूल के प्रांगण में खुला हुआ कुआं के रहने से कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है । इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक जय किशोर सिंह ने सोमवार को बताया कि इस सबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनपुर ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया को भी लिखित आवेदन देते हुए खुले हुए कुआं को ढकने के लिए आवेदन दिया है । प्रधानध्यापक ने बताया कि सैकड़ो छोटे छोटे बच्चे स्कूल प्रांगण में खेलते हैं कुआँ ढके नही रहने के कारण कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है। ऐसे में कुआं को छाड़ के माध्यम से उसे ढक दिया जाए जिससे अनहोनी होने से बच सकें क्योंकि वर्ग 1 से 8 तक के बच्चे की संख्या ज्यादा होने के कारण कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है। प्रधानाध्यापक ने अभी बताया कि कुआं के ढकने के लिए इसके पूर्व भी मुखिया एवं अन्य पदाधिकारियों को भी लिखित आवेदन दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है । अब सवाल यह उठता है कि जब अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी गई तो फिर इस पर कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे अभी तक क्यों नहीं ढ़का गया है क्या यहां के अधिकारी व मुखिया बड़ी हादसा का इंतजार कर रही है क्या।

Post a Comment

0 Comments