बनियापुर (सारण) प्रखंड मे प्रारम्भिक विद्यालयों मे बुनियादी शिक्षा एव संख्या ज्ञान के लिए खेल खेल मे आनंदायी माहौल मे शिक्षा देने के लिए चहक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।जिस कार्यक्रम का निरीक्षण जिला अनुश्रावण समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।जहा अनुश्रावण समिति के जुनैद अहमद के द्वारा मध्य विद्यालय पूछरी मे चल रहे प्रशिक्षण का विधि व्यवस्था जायजा लेते शामिल मेंटर को आवश्यक निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि प्रखंड के चार केन्द्रो पर यह प्रशिक्षण चलाया जा रहा है जहा प्रत्येक केंद्र पर चालीस चालीस की संख्या प्रतिभागी शिक्षक शामिल हो रहे है। प्रशिक्षण प्रथम बैच 24 से 28 अगस्त तथा 01 से 04 सितंबर तक यह प्रशिक्षण चलेगा,जिसमे वर्ग 01 के नामित शिक्षक व प्रधानाध्यक शामिल हो रहे है।प्रत्येक केंद्र पर दो प्रशिक्षक के अलावा एक मेंटर प्रतिनियुक्त किया गया।जहा शैलेन्द्र पाण्डेय आसमोहम्मद नसीम अहमद सत्येंद्र मिश्रा सच्चिदानंद शर्मा संजीत सिंह सहित सभी केन्द्रो के प्रशिक्षक शामिल थे।बी ई ओ रामनाथ बैठा ने सभी केन्द्रो का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का कमान संभाल रहे है।
0 Comments