गौरव बिहार

दंपति से नगद व गहने की छिनतई

सिसवन (सीवान) थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के एक दंपति से बुधवार कि साम रसूलपुर-चैनपुर मुख्य सड़ पर भदौर मेहंदार गेट के पास से नगद व गहने छीनने का मामला प्रकाश में आया है।थाना क्षेत्र के ग्यासपुर पुर गांव निवासी इस मोहम्मद ठाकुर के साथ यह घटना भदौर गेट के समीप हुई। घटना के बारे में पीड़ित इस मोहम्मद ठाकुर ने बताया कि वह अपने पत्नी चांद तारा खातून के साथ महाराजगंज से अपने बेटे का इलाज करा कर बगौरा के रास्ते घर लौट था तभी भदौर गेट के पास पहुंचा तो बदमाशों ने उसकी बाइक के सामने बाइक लगाकर रुकवा दी। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने हथियार के बल पर उसके गले से 10 व 15 ग्राम के दो सोने की चेन जिसकी क़ीमत क़रीब एक लाख रुपिया से ज्यादा है व पत्नि के फर्श मे रखें 15 हजार रुपिया नगद छिन कर हाथियार लहराते हुए तथा फरार हो गए। पीड़ित ने बताएं कि हौंडा साइन पर सवार दो लोग रसूलपुर थाना क्षेत्र के बगौरा से ही उनका पीछा किया हुआ था। घटना बुधवार की शाम 6:30 बजे की बताई गई है। इधर घटना के बाद पीड़ित दंपति चैनपुर ओपी थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी सूचना पर पहुंची चैनपुर ओपी पुलिस घटनास्थल का जायजा लिया ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया घटनास्थल सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

Post a Comment

0 Comments