गौरव बिहार

प्राथमिक शिक्षा मे गुणवतपूर्ण विकास के लिए चहक प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ

बनियापुर (सारण) बनियापुर के विभिन्न चार केन्द्रो पर चहक प्रशिक्षण प्रथम चरण का शुभारम्भ किया गया। बिहार शिक्षा परियोजना सारण के द्वारा प्राथमिक शिक्षा मे गुणवतपूर्ण विकास के लिए पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण चहक का आयोजन किया जा रहा है।जिसके प्रथम चरण का प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामनाथ बैठा ने किया। जहा मौके पर डीडीओ नोहम्मद जलालुद्दीन आसमोहम्मद सत्येंद्र मिश्रा सहित अन्य प्रधानाध्यपक शामिल थे। बुनियादी शिक्षा एव संख्या ज्ञान (एफ एल एन) कार्यक्रम अंतर्गत स्कूल रेडिनेस माड्यूल चहक के क्रियान्वयन के लिए विद्यालय प्रधान शिक्षक एव वर्ग 01 के नामित शिक्षकों का यह प्रशिक्षण चरण वार सम्पन्न होगा।जहा म्रूल रूप से प्राथमिक स्तर के बच्चो को विद्यालय आने के लिए मानसिक एव समाजिक रूप से प्रेरित करना है, साथ ही बच्चो मे पढ़ाई के प्रति उत्साह,अपनत्व,रोचकता ,खेल खेल पढ़ाई जैसे तकनीक अपना कर आकर्षित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा। जहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुछरी ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय रजौली, तथा मध्य विद्यालय बनियापुर बालक को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है।जहा मेंटर सच्चिनंद शर्मा नसीम अहमद,उदय सिंह समरेंद्र कुमार संजीत मनोज प्रसाद प्रशिक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय उमेश ठाकुर सहित सभी केन्द्रो पर एक मेंटर दो प्रशिक्षक प्रतिनियुक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments