
बनियापुर (सारण) सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र मे का समय ज्यो ज्यो नजदीक आ रहा है प्रत्यासियो मतदाताओं का तापमान बढ़ता जा रहा है। चुनाव को देखते हुए बनियापुर के शिक्षक तथा अभिभावकों की समीक्षा बैठक बनियापुर के पैगंबरपुर में हुआ। जिसकी अध्यक्षता संजय कुमार यादव एवं इंद्रजीत महतो ने संचालन संचालन किया।जहा मुख्य अतिथि के रूप मे प्रत्याशी सह संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह शामिल थे। सभा को संबोधित करते हुए संजय यादव ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान में इस बार शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर मैदान में है।जो शिक्षक हीत मे सदैव प्रयत्नशील रहते है प्रफुल्ल कुमार सिंह ने कहा इस बार सदन में शिक्षक ही चुनकर जाएंगे जो हमारी भावनाओं को हमारी बातों को समझ सके उक्त मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री इंद्रजीत महतो ने कहा बिरासिनी माता ईश्वर जान की बाजी लगा देंगे लेकिन एक कदम पीछे नहीं हटेंगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद कुमार यादव ने कहा जाके पैर न फटे बयाय सो का जाने पीर पराई आज तक शिक्षकों को सिर्फ ठगने का काम किया गया है इस वर्ष शिक्षक तक आने वाले नहीं है शिक्षक श्री भोला प्रसाद अंबेडकर कुमार एवं अरविंद कुमार राम ने कहा नीतिगत फैसला करने के लिए शिक्षक नेता संबंध बहादुर को सदन में भेजना जरूरी है उक्त मौके पर शिक्षक नेता श्री योगेंद्र प्रसाद यादव गयासुद्दीन जी त्रिपुरारी जी भोला प्रसाद जितेंद्र कुमार पंडित सोना लाल प्रसाद जमीरउद्दीन अंसारी राजीव पाठक अब्दुल सत्तार सुबोध पंडित प्रमोद पंडित प्रदीप महतो कमलेश कुमार हीरालाल प्रसाद उत्तम कुमार राय आदि अन्य शिक्षक उपस्थित थे
0 Comments