।
सोनपुर ---सोनपुर प्रखंड गोपालपुर चतुरपुर पंचायत के तत्वावधान मे भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य मे आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन महावीर मठ के प्रांगण मे उपस्थित श्रधालुओ को प्रह्लाद और हिरण कशयप के कथा वर्णन करते हुए अयोध्या धाम से पधारे कथावाचिका परमपूज्य नरायणी तिवारी के कही कि प्रह्लाद भगवान नारायण का सच्चा भक्त था जिसको मारने के लिए हिरण कश्यप क्या नही अत्याचार किया लेकिन भगवान नारायण उसकी रक्षा करने के लिए अलग अलग रूप मे प्रकट हो भक्त प्रह्लाद की रक्षा की एवं दुराचारी हि'रण कश्यप का नरसिंह अवतार लेकर संहार किये।तत्पश्चात फिर बामण अवतार लेकर राजा बली के अभिमान को शुन्य किये।उसके बाद भगवान कृष्ण का अवतार फिर होता है जिसकी कथा की व्याख्या वर्णन चौथे दिन परमपूज्य नारायणी तिवारी जी ने की ।उनहोने पंडाल मे उमरी जन शैलाब को संगीत मय भागवत कथा से सभी को भाव विभोर कर दिया जिससे श्रधालू झुम उठे।कथा समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया ।
0 Comments