गौरव बिहार

मौजमपुर ग्राम कचहरी में सरपंच द्वारा जनता दरबार का आयोजन।

छपरा( सारण) जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज मौजमपुर स्थित पंचायत कचहरी भवन में पंचायत के सरपंच आदित्य सिंह दीक्षित एवं न्याय मित्र रासबिहारी राय के देखरेख में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों समस्याओं का समाधान किया गया। जिले के सबसे युवा सरपंच जिन्होंने गांधी जी के ग्राम स्वराज की अवधारणा को जमीन पर उतारने के लिए छात्र से बने सरपंच आदित्य सिंह दीक्षित के प्रयास से प्रखंड के मौजमपुर पंचायत भवन में प्रतिदिन पंचायत के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसके निदान के लिए प्रयास किया जाता है। जिले में इस तरह का संचालन बहुत ही कम देखने को मिलेगा जहां के सरपंच प्रत्येक दिन क्षेत्र का भ्रमण कर समस्याओं से अवगत होकर मुखिया के साथ मिलकर निदान का प्रयास में अपना समय व्यतीत करता है। मौजमपुर सरपंच आदित्य सिंह दीक्षित ने बताया कि गांव के विवादों को स्थानीय स्तर पर खत्म करने में ग्राम कचहरी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है ।ग्राम कचहरी के उपयोग और संचालित होने से लोगों का ग्राम कचहरी के प्रति विश्वास बढ़ेगा तथा साथ ही न्याय में भी पारदर्शिता कायम होगी। इस ग्राम कचहरी के कार्यक्रम में वर्तमान मुखिया धर्मदेव राय सहित दर्जनों लोग शामिल हुए ‌।

Post a Comment

0 Comments