
सोनपुर-- सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूधइला पंचायत के मखदुमपुर में उस समय हाहाकार मच गया जब सनोज सिंह उर्फ भगवान सिंह पिता स्वर्गीय श्रीनेश सिंह उम्र 50 वर्ष के करीब जो अपने किराना की दुकान के आसपास के स्थानों को सफाई गुरुवार के सुबह कर रहा था । इसी बीच दुकान के बगल में विधुत के पोल के स्ट्रे वायर में करंट आ जाने के कारण वह सफाई के दौरान विधुत के चपेट में आने से वह घायल हो गया । आसपास के लोगों ने दौड़कर किसी तरह से उठाकर उसे सोनपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया । जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत देखकर उसे हाजीपुर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया । जहां परिजनों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल हाजीपुर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस घटना के बाद से गांव में हाहाकार मच गया जबकि परिवार जनों को रो- रो के बुरा हाल है । मृतक का टाउन पुलिस ने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजीपुर भेज दिया । पंचायत समिति प्रतिनिधि राजीव कुमार ,वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग के यहां कई आवेदन दिया गया है कि फकरबाद व मकदूमपुर में पोल के तार भूमि से काफी नजदीक है कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है और यहां पर जो पोल गाड़ा हुआ है उस तार में विधुत प्रभावित करता है लेकिन विद्युत विभाग के कर्मियों ने अपने कार्यों में लापरवाही बरती जिसके कारण एक बड़ी हादसा हो गई है। जिसके कारण विद्युत विभाग के कर्मियों की लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित हैं ।
इस संबंध में सोनपुर विद्युत विभाग के जेई हरे राम नारायण से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी मिली है । हो सकता है कि पुल को बचाने के लिए जो स्ट्रे वायर लगाया जाता है उस स्ट्रे वायर में करंट आ गया होगा लेकिन स्ट्रे वायर में करंट आने की सूचना ग्रामीणों द्वारा नहीं मिली है लेकिन जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जायेगा ।
0 Comments