गौरव बिहार

सर्प दंश से महिला की मौत

सिसवन (सीवान) थाना क्षेत्र के सिसवन गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी अनिल महतो की पत्नी फूल सुनर देवी (38) रविवार की अपने पति के साथ खेत में घास काटने गई थी उसी दौरान घास में पहले से बैठे जहरीले सर्प ने उसको काट लिया। सर्प के काटने के बाद परिजन ओझा, गुनिया और डाक्टरों के पास उसको ले गए। लेकिन, कुछ ही घण्टों बाद महिला की मौत हो गई।मृतका को दो बेटा शेष नाग महतो (18) व प्रिंस महतो( 12) है, जबकि एक 16 वर्ष की बेटी खुश्बू कुमारी हैं। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments