
जप्त ट्रक के चक्के के गायब होने से सोनपुर पुलिस की बढ़ी परेशानी
सोनपुर ---अवैध बालू के कारोबार कर रहे लोगों पर छापामारी कर अवैध ट्रक को पुलिस ने जप्त करते हुए सोनपुर के डाक बंगला मैदान व सड़क मार्ग में खड़ा कर दिया गया था जहां चोरों ने अपना हाथ सफाई करते हुए जप्त चार ट्रकों के चक्कों को चोरी कर ली है । ट्रक का चक्का चोरी हो जाने की सूचना पुलिस कर्मियों को बेचैनी बढ़ा दी है। इस संबंध में सोनपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक लखन पासवान ने स्वयं के बयान पर ट्रक को चक्का चोरी हो जाने की प्राथमिकी सोनपुर थाने में दर्ज कराई है। एसआई ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि पिछले 6 अक्टूबर तथा 20 अक्टूबर को बालू के अवैध परिचालन को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एसआई ने प्राथमिक में बताया कि पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा उक्त स्थल पर अनाधिकृत रूप से जप्त ट्रक को हटाने के लिए आदेश प्राप्त हुआ था । इसी ट्रक को हटाने के क्रम में ज्ञात हुआ कि विभिन्न कांड में जप्त 4 ट्रक से कुल 8 ट्रक पहियों का चोरों ने गायब कर दिया गया है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस स्थान पर नशेड़ी एवं लफुआ लड़कों का अड्डा बना हुआ है ।
0 Comments