सिसवन (सीवान) प्रखंड क्षेत्र के गंगपुर सिसवन में मां दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों व श्रद्धालुओ ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को शक्ति की देवी मां दुर्गा की कलश स्थापना के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा सिसवन बाजार से शुरू हुई ।रंग बिरंगे परिधानों में सुशोभित हाथों में कलश लिए कतार बाद श्रद्धालु भक्तों का जथा जय माता दी कि नारे लगाते हुए विभिन्न चौक चौराहों का परिभ्रमण कर गांव के समीप सरयू नदी के शिवाला तट पहुंचा जहां पर आचार्य शशिभूषण जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ मां सरयू की पूजा अर्चना कर जल भराई की गई। इसके बाद जल कलश के साथ श्रद्धालु पुनः सिसवन बाजार स्थित मां दुर्गा के निर्मित पंडाल पहुंचे। जिसके बाद यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष हरिन्द्र यादव , पैक्स अध्यक्ष मुन्ना यादव, रमेश प्रसाद,बंगाली बाबू, डब्लू बिन, राकेश गुप्ता, पप्पू यादव, राजन यादव, दीपक सोनी, कन्हैया सोनी, प्रिंस गुप्ता पिंटू प्रसाद, सहित सैंकड़ों महीला पुरुष श्रद्धालू थे।