अश्लील गीत व डीजे पर रहेगी पूर्ण प्रतिबंध व कम साउंड में बाजा बजाना होगा -- बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार सोनपुर--- थाना परिसर नयागांव में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर सोनपुर बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार के उपस्थिति में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने शांति समिति की बैठक की । बैठक में उपस्थित पूजा समितियों ,जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों को थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने कहां की थाना क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अगर मां दुर्गा के प्रतिमा का स्थापित करती है तो उन्हें थाने से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। अगर कोई भी बिना सूचना के प्रतिमा की स्थापना या मेला का आयोजन करते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी पूजा समिति के सदस्यों से शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा मनाने की अपील की , पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने , पुरुष एवम महिला दर्शनार्थियों के लिए अलग अलग बैरिकेडिंग करने , अग्निशामक यंत्र रखने के साथ साथ भीड़ नियंत्रित करने के लिए पूजा समिति के सदस्य को मुस्तैद रखने का निर्देश दिया। वही बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार ने उपस्थित लोगों को कहा कि मूर्ति विसर्जन गंगा नदी में नही करेगे साथ ही मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस में अश्लील गीत और नृत्य पर पूरी तरह से रोक रहेगा। उल्लंघन करने वालो पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी पूजा समितियों को आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने और मूर्ति विसर्जन के रूट चार्ट का उल्लेख आवेदन में करने की बात कही गई। पूजा के दौरान लाउडस्पीकर अनुमंडल पदाधिकारी से प्राप्त की जाएगी और लाउडस्पीकर एक्ट के अनुसार पूजा के दौरान लाउडस्पीकर सुबह 6:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक ही कम साउंड में बजाया जा सकेगा। दुर्गा पूजा के दौरान किसी के भी द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने और नशा का सेवन करने पर उसके खिलाफ पुलिस त्वरित गति से कठोर कार्रवाई करेगी। पूजा पंडाल में बिजली का वैध कनेक्शन लेंगे साथ ही कटे टूटे तार का उपयोग नही करेगे और किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से यातायात बाधित न हो इसका ख्याल भी रखेंगे। थानाध्यक्ष ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर रहेगी । पूजा स्थलों या मोबाइल पर शांति और भाईचारे के माहौल को भंग करने वाले या गलत तरीके से फोटो या वीडियो को पोस्ट करने वाले के विरुद्ध वैधनिक कार्रवाई की जाएगी । पूजा आयोजन समितियों, बुद्धिजीवियों ,सामाजसेवियो, जनप्रतिनिधियों के साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों से सहयोग की अपेक्षित है। गोपालपुर पंचायत के सरपंच शंकर मलकार ,डुमरी बुजुर्ग के समिति प्रेम कुमार सिंह, मुखिया रसूलपुर सकलदीप साहनी ,पूर्व मुखिया मनु चौरसिया ,चतुरपुर पूर्व मुखिया चुन्नू सिंह,नयागांव मुखिया बैजनाथ राय ने स्थानीय प्रशासन से मांग किया है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस बलों का सहयोग जरूरी है साथ ही सतमी तिथि से लेकर दसवीं तक प्रत्येक पूजा स्थलों पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती हो । इस बैठक में उपस्थित रहे थाना सहायक प्रभारी सरिता कुमारी, विकास कुमार ,समाजसेवी कृष्ना राय,जितेंद्र सिंह ,रवि रंजन सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।