सोनपुर - विद्युत विभाग के जेई रूपेश कुमार ने अपने टीम के साथ चतुरपुर व बाजीतपुर में छापामारी कर 4 उपभोक्ताओं के खिलाफ सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है । प्राथमिकी दर्ज में जेई रूपेश कुमार ने बताया कि रामाशंकर राय पिता स्वर्गीय समा राय व संजय राय घर चतुरपुर टोला सिताबगंज ने मेन सर्विस वायर में टैपिंग कर तार को मीटर बायपास कर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग कर रहा था जिससे विभाग को ₹43160 का राजस्व क्षति हुई है। वही नीतू देवी पति अशोक राय चतुरपुर टोला व अनिल सिंह पिता स्वर्गीय बलदेव सिंह घर बाजीतपुर ,गोपालपुर व शैलेश सिंह पिता स्वर्गीय कपिल देव सिंह बाजीतपुर ने विद्युत का उपयोग अवैध तरीके से कर रहा था जिससे विभाग को राजस्व क्षति हुई है जिसमें नीतू देवी पर ₹29650 ,अनिल सिंह पर ₹42586 ,शैलेश सिंह पर ₹40297 का राजस्व क्षति का आरोप लगाते हुए कुल 4 उपभोक्ता के ऊपर सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज करायी है । पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात करते हुए कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है ।न