
सोनपुर-- रेलवे सुरक्षा बल सोनपुर के द्वारा आरपीएफ स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया । इस स्थापना दिवस के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल अधिकारी व जवानों के द्वारा सर्वप्रथम एकता दौड़ का आयोजन किया गया । यह एकता दौर सहायक सुरक्षा आयुक्त अजय अधिकारी के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल रिजर्व कंपनी सोनपुर से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय होते हुए सामुदायिक रेलवे भवन पर जाकर समाप्त हुई । एकता दौर के पश्चात रेल सामुदायिक भवन में योगा कार्यक्रम आयोजित किया गया । योगा कार्यक्रम के बाद महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभकामना संदेश प्रसारित की गई । स्थापना दिवस के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक एस सी पाढ़ी, सहायक सुरक्षा आयुक्त अजय अधिकारी व अन्य पदाधिकारी द्वारा रेल यात्री सुरक्षा, रेल संपत्ति की सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने, स्वस्थ माहौल उत्पन्न करने, अवांछित तत्वों को रेल से दूर करने, अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने इत्यादि का संदेश दिया गया । इस अवसर पर रेल्वे अस्पताल में मंडल रेल प्रबंधक नीलमणि द्वारा रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आरपीएफ के अधिकारी व जवानों के द्वारा रक्तदान भी दी गई । रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ये कार्यक्रम सहायक सुरक्षा आयुक्त अजय अधिकारी के नेतृत्व में निरीक्षक रूपेश कुमार, निरीक्षक पी एस शर्मा, निरीक्षक भरत शर्मा, निरीक्षक जी एस राणा,निरीक्षक रविंद्र यादव, उप निरीक्षक खुशबू कुमारी, उप निरीक्षक ओम प्रकाश, सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार पंकज, प्रधान आरक्षी राकेश कुमार यादव एवं भारी संख्या में जवानों की उपस्थिति में हर्षोल्लास पूर्वक स्थापना दिवस मनाया गया ।
0 Comments